भाजपा ने इस मंडल में कार्यकारिणी का किया विस्तार, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read

राज घई, विनोद अरोड़ा बिट्टू, सुशील सोंधी मंडल 6 के उप-प्रधान नियुक्त

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी मंडल 6 की बैठक प्रधान अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 3 जनवरी को गुरदासपुर मे PM नरिंदर मोदी की रैली की तैयारी को लेकर कृष्ण नगर स्थित भारत विकास परिषद कार्यलय मे सम्पन हुई। इस बैठक मे विशेष रूप से बैठक में जिला प्रधान  रमन पब्बी विशेष तौर पर पहुंचे।

जिला प्रधान पब्बी ने राज घई को कैशियर, विनोद अरोड़ा बिट्टू व सुशील सोंधी मंडल 6 के उप-प्रधान नियुक्त कर कहा भाजपा कार्यकर्ताओ की जोश की आंधी महागठबंधन कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी। जिसकी शुरुआत नरिंदर मोदी की गुरदासपुर वाली धन्यवाद रैली से होगी। इस अवसर पर अजय चोपड़ा ने कहा मंडल 6 के हर वार्ड से सैकड़ों कार्यकर्ता गुरदासपुर रैली मे जाएंगे। वहां से कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ लोकसभा चुनावों का शंखनाद गुरदासपुर से मोदी द्वारा होगा।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

https://youtu.be/SL-Zet4QV5o

इस मौके पर अनिल सच्चर, दीवान अमित अरोड़ा, पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा, भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, राकेश शांतिदूत, अरुण बजाज, सुभाष सूद, प्रवीण हांडा, सुरिंदर आनंद, नरेश ठठई, सुशील तलवाड़, करन सिंह राना, किरन जगोता, मंडल महामंत्री ललित बब्बू, रजिंदर पप्पी, नरेश विज, हैप्पी चौहान, साइमन पुरी, रतन लाल हीरा, राजेश कपूर, सूरज थापर, अशोक दुग्गल, मनीष गुप्ता, पारस ककड़, प्रभजोत सिंह, सुमन गुप्ता, गौरव राय, अंकित शर्मा, कार्तिक दुग्गल आदि उपस्थित हुए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *