⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 141 शब्द|📅 02 Jan 2019
डेली संवाद, जालंधर
रेलवे रोड पर स्थित होटल AGI Inn में देर रात अचानक आग लग गई। हैरानी की बात तो यह थी कि होटल के पास किसी भी तरह के आग बुझाने के साधन नहीं थे। जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल एजीआई इन में रात में दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे होटल अन्य कमरों में भी पहुंच गई। होटल में किसी तरह का कोई ऐसा उपकरण नहीं था, जिससे होटल प्रबंधन आग बुझा सकता। आग बढ़ती देख कर लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








