पंजाब में करप्शन रोकने के लिए कैप्टन सरकार ने उठाया ये कदम, कैबिनेट ने भी दी मंजूरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 02 Jan 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
सार्वजनिक सेवाओं में और ज्यादा पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही की प्रणाली को यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने मसौदा नियमों के नये दस्तावेज़ को स्वीकृति दे दी है।

पंजाब ट्रांसपेरैंसी एंड अकाउंटीबिलिटी इन डिलिवरी ऑफ पब्लिक सर्विस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मसौदा नियम प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत निवारण विभाग द्वारा बनाए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह नियम सभी सार्वजनिक सेवाओं का तीन सालों के अंदर -अंदर कम्प्यूटरीकरन को यकीनी बनाने के अलावा सेवा विनती की ऑनलाईन रसीद का लाजि़मी उपबंध करेंगे।

यह नियम नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सेवाएं प्रदान करना, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए समयबद्ध तरीके से सेवाएं देने के अलावा सार्वजनिक आधिकारियों और उनके कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन और दंडात्मक की व्यवस्था को शामिल करने पर ज़ोर देते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा फैसला, देखें VIDEO

इससे आवेदकों को उनकी सेवा विनतियों के सम्बन्ध में मोबाइल या इन्टरनेट द्वारा आवेदन की स्थिति संबंधी सूचना या ट्रेकिंग करने की व्यवस्था प्रदान की जायेगी। इस कदम से पंजाब ट्रांसपेरैंसी एंड अकाउंटीबिलटी इन डिलिवरी ऑफ पब्लिक सर्विस कमीशन का सरल ढांचा अपीलों के निपटारे के साथ-साथ तेज़ी से न्याय देने में सहायक होगा।

बताने योग्य है कि पंजाब ट्रांसपेरैंसी एंड अकाउंटीबिलिटी इन डिलिवरी ऑफ पब्लिक सर्विस एक्ट-2018 को 12 जुलाई, 2018 को पंजाब के राज्यपाल की सहमति हासिल हुई और 17 जुलाई, 2018 को नोटीफाई करके लागू किया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *