रंधावा मसंदा के कालोनाइजर ने पुडा के सरकारी बोर्ड को उखाड़ कर बना दी दुकानें, दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
नार्थ हलके में रंधावा मसंदा के पास नहर के साथ काटी गई अवैध कालोनी ने कालोनाइजर ने पुडा द्वारा लगाए गए सरकारी बोर्ड को उखाड़ फेंका है। बोर्ड उखाड़ कर उक्त कालोनाइजर ने वहां दुकानें काट दी है। पुडा के एसडीओ जगबीर सिंह ने बताया है कि उक्त कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

बोर्ड की जगह पर कट गई दुकानें

पुडा के एसडीए जगबीर सिंह ने बताया कि रंधावा मसंदा में नहर के साथ फैक्टिरयों के पास रंधावा नाम के शख्स ने अवैध कालोनी काटी थी। जिसे नोटिस जारी किया। बावजूद इसके कालोनाइजर ने काम नहीं बंद किया। जिससे पुडा की टीम ने कालोनी के सामने अवैध कालोनी का बोर्ड लगाकर चेतावनी जारी की थी।

कालोनी के बाहर पहले ये बोर्ड लगा था

लेकिन कालोनाइजर ने पुडा का सरकारी बोर्ड उखाड़ फेंका। जिस जगह पुडा का बोर्ड लगा था, उस जगह अब दुकाने बन रहीं है। पुडा के ईओ डा. जयइंद्र सिंह के निर्देश पर कालोनाइजर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

कांग्रेस कौंसलर औऱ हारे हुए नेता के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

इसके साथ ही इसी रोड पर आगे चलकर एक कांग्रेसी पार्षद और इलैक्शन हार चुके कांग्रेसी नेता अवैध कालोनी काट कर दुकानें बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुडा के एसडीओ जगबीर सिंह ने कहा है कि वीरवार को पुडा की टीम इन दोनों कालोनियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।

देखें कांग्रेसी कौंसलर की करतूत

https://youtu.be/JEnrSijT-I8

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar