नए साल की डांस पार्टी में महिला को गोली मारने के मामले में पूर्व विधायक गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के फार्म हाउस में फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक राजू सिंह और उसके ड्राइवर हरी सिंह को यूपी में गोरखपुर के पास कुशीनगर से पकड़ा गया।

बताया जाता है कि नए साल की पार्टी के दौरान राजू सिंह और हरी सिंह दोनों फायरिंग कर रहे थे. ड्राइवर राइफल से फायर कर रहा था और राजू सिंह पिस्टल चला रहा था. आठ से 10 राउंड फायरिंग की गई. महिला को जो गोली लगी है वह .22 बोर वाली है, जो कि राजू सिंह चला रहा था।

फायरिंग के बाद पार्टी में मौजूद किसी भी शख्स ने पुलिस को फोन नहीं किया. जब महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया तब अस्पताल की तरफ से फोन आया. मामले में पूर्व विधायक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिसने सबूत मिटाने में मदद की थी. खून साफ कराने में राजू सिंह की पत्नी, नौकर और ड्राइवर मदद की थी. पूर्व विधायक की पत्नी बिहार से एमएलसी रह चुकी है. सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

कांग्रेसी कौंसलर की करतूत वाली VIDEO भी देखें

नए साल की पार्टी में करीब 70 लोग थे. डांस फ्लोर पर उस समय करीब 35 लोग थे. किसी एक शख्स ने पूर्व विधायक से कहा भी था कि आपकी आदत है फायरिंग करने की, बता देना हम साइड हो जाएंगे. इसके बाद लोग डांस करने लगे. इसी दौरान राजू सिंह ने गोली चला दी और महिला को लग गई।

मांडी गांव के फार्म हाउस में नए साल की पार्टी के दौरान महिला अर्चना गुप्ता को गोली लगी थी. घटना के बाद आरोपी पूर्व विधायक राजू सिंह फरार हो गया था. गोली अर्चना के सर में लगी. उसको वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. अर्चना का इलाज जारी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *