‘हमारा चौकीदार चोर है’, को लेकर जालंधर में हंगामा, कई कांग्रेसियों को पुलिस ने उठाया, अज्ञात स्थान पर नजरबंद

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

PM नरिंदर मोदी के पंजाब पहुंचने से पहले ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। जालंधर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने ‘हमारा पीएम चोर है’ बोल कर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का अचानक प्रदर्शन देख कर पुलिस के हाथ पाँव फूल गए। जिसके बाद आनन फानन में इन्हे एक दूकान में बंद कर दिया गया। लेकिन कांग्रेसियों के बोल फिर भी बंद न हुए।

इसके बाद पुलिस इन्हे बस में भर कर अज्ञात स्थान पर ले गयी। कांग्रेसी नेताओं द्वारा ‘मेरा चौकीदार चोर है’ स्लोगन लिखी जैकेट पहनी हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने राफेल सौदे, नोटबंदी तथा लेकर केन्द्र सरकार अन्य फैसलों को लेकर मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को गाड़ी में चंडीगढ़ रोड़ पर अज्ञात स्थान पर ले गई है। वहीं ने एल.पी.यू. के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *