पंजाब में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर/गुरदासपुर
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे। पीए मोदी जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्‌घाटन भी करेंगे। वे गुरदासपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें शिअद-भाजपा गठबंधन पंथक कार्ड खेलेगा।

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की 20 राज्यों में मोदी की 100 रैलियां कराने की योजना है। गुरदासपुर से इसका आगाज किया जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरे नंबर पर रहा था। अकाली दल का ग्रामीण इलाकों में खासा असर है, वहीं भाजपा की पकड़ कस्बाई और शहरी इलाकों में मानी जाती रही है। माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से भाजपा पंजाब में कमजोर हुई है।

भारत और पाक सरकारों के बीच करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर समझौता

कुछ समय पहले ही भारत और पाक सरकारों के बीच करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर समझौता हुआ है। पाकिस्तान ने श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित इस पवित्र स्थान पर रोजाना 500 सिख संगतों को दर्शन कराने का एलान किया है। इस साल श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व है, इसलिए यह कदम सिख संगतों के लिए और भी महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद से ही यह दुनिया भर में बसे सिखों की सबसे बड़ी मांग थी।

दूसरा अहम मुद्दा 1984 के सिख कत्लेआम के पीड़ितों पर मरहम लगाना हो सकता है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को इस मामले में उम्र कैद की सजा दी है। जिसकी शिअद-भाजपा ने ही नहीं, पंजाब की कांग्रेस इकाई ने भी सराहना की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में गठित एसआईटी ने बंद केसों को दोबारा खोला।

जिसके बाद पिछले दिनों ही दो आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई थी। यह मुद्दा भी मोदी के भाषणों में प्रमुख तौर पर होगा। क्योंकि बुधवार को ही कत्लेआम पीड़ितों और गवाहों ने दिल्ली में मोदी के साथ मुलाकात की थी। जो कि शिअद प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में गए थे। पीड़ितों में बहुत ज्यादा परिवार गुरदासपुर जिले से संबंधित हैं। इसलिए मोदी का इस मुद्दे पर मुखर होकर कांग्रेस पर हमला करना भी तय माना जा रहा है।

शिअद-भाजपा के शीर्ष नेता होंगे मंच पर

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान शिअद और भाजपा के सभी शीर्ष नेता मंच पर रहेंगे। शिअद से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा से प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, प्रभारी प्रभात झा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महासचिव राकेश राठौर रहेंगे। इनके अलावा हाल ही में पंजाब के प्रभारी नियुक्त किए गए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी रहेंगे।

कांग्रेसी कौंसलर की करतूत वाली VIDEO भी देखें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *