जालंधर में ‘PM चोर-PM चोर’ की नारेबाजी, कांग्रेस के जिला प्रधान आहलूवालिया ने फूंका मोदी का पुतला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तरफ जहां स्पीच चल रही थी वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह आहलूवालिया की अगुवाई में कांग्रेसी वर्कर पीएम चोर पीएम चोर के नारेबाजी कर रहे थे। दलजीत सिंह आहलूवालिया और कांग्रेसी वर्करों ने देश के चौकीदार को चोर बताते हुए राफेल डील के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो धक्केशाही वाली नीति “नोटबन्दी” का जो फैसला लिया था। उस फैसले की मार से भारत की जनता आज तक उभर नहीं पाई है।

जालंधर में 'PM चोर-PM चोर' की नारेबाजी, कांग्रेस के जिला प्रधान आहलूवालिया ने फूंका मोदी का पुतला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहसील कॉम्प्लेक्स चौक में पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अहलूवालिया ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है और प्रधानमंत्री मोदी आज भी लोगों को अच्छे दिन के झूठे सपने दिखाकर गुमराह करने में लगे हैं।

इतना ही नहीं केंद्र सरकार की गलत और दलित विरोधी नीति को लेकर लोगों में गुस्सा है। आहलूवालिया ने कहा कि राफेल डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ है इसलिए इसकी जांच नहीं करवाई जा रही है।

ये लोग थे शामिल

Daljit singh ahluwalia, Amrit khosla,satnam bitta, Ashok gupta, Babbi chadha, Amrik bhagri,baboo Thappar, Paramjit Bal, Dheraj ghai,Rajiv’s kakkar, raj kumar Raju, kasturi lal, sandeep khosla, Manpreet babbar, Mandeep Kaur, Shabnam, Surjit Kaur, Akhshawant khosla, yash Phelwan, Ashu,Jatinder Jain, Sameer Loomba,Ramesh Grewal,

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *