Breaking: जालंधर में कांग्रेस के विधायक सुशील रिंकू साथियों सहित गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब से बड़ी खबर है। यहां जालंधर से कांग्रेस के विधायक सुशील रिंकू और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें फगवाड़ा के पास लवली यूनिवर्सिटी जाते वक्त नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब से चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं। आज नरेंद्र मोदी जालंधर के एलपीयू में और गुरदासपुर में रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। सुशील रिंकू के साथ अश्वनी जंगराल, तरसेम थापा समेत अन्य यूथ नेता थे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *