पंजाब में PM मोदी का नया नारा- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान, पढ़ें क्या बोले मोदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर/गुरदासपुर
पंजाब में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विज्ञान ने देश के विकास में उल्‍लेखनीय योगदान दिया है। विज्ञान को सामान्‍य लोगों से जोड़ना होगा और देश के उन्‍नति के लिए सस्‍ते व कारगर तकनीक विकसित करनी होगी। उन्‍होेंने सस्‍ती तकनीक और कारगर इस्‍तेमाल का मंत्र दिया। इसके साथ ही उन्‍होंने देश के लिए नया नारा दिया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’।

पीएम मोदी ने जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू ) 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से हेलीकाप्‍टर से एलपीयू पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर भव्‍य स्‍वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साइंस को सामान्‍य लोगों से जाेड़ना होगा। हमें दुनिया की लीडरशिप लेने के लिए बहुत कुछ करना है। लोगों के जीवन के सभी पहलुओं को आसान बनाने के लिए काम करना होगा। विज्ञान का देश की प्रगति और लोगों के कल्‍याण में बहुत महत्‍व है। आज जरुरी है कि कम कीमत मेें कारगर तकनीक विकसित किए जाने की जरूरत है।

Breaking: जालंधर में कांग्रेस के विधायक सुशील रिंकू साथियों सहित गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा, जाने वजह

उन्‍होंने कहा, दोस्तों 2018 भारत के विज्ञान के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा। मेडिसिन क्षेत्र में उपकरण सस्ते दामों में उपलब्ध कराने के लिए अच्छी पहल हुई है। हमें दुनिया में प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है श्रेष्ठता दिखानी है। हमें देश को उस स्‍तर पर ले जाना है जिससे दुनिया भारत के पीछे चल पड़े। इसके लिए रिसर्च का इकोसिस्टम बनाना है। हमें आने वाले समय में नॉलेज वर्ल्ड सोसायटी के लाइन में खड़े होना है।

साइंस कांग्रेस में देश और विदेश से काफी संख्‍या में वैज्ञानिक और विशेषज्ञ आए हुए हैं। इसमें कई नोबेल पुरस्‍कार विजेता वैज्ञानिक भी आए हैं। बाद में वह गुरदासपुर में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने साइंस कांग्रेस का शुभारंभ करते हुए लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने विश्‍व में विज्ञान में शानदार योगदान दिया। उन्‍होंने कहा कि विज्ञान ने लोगों के जीवन को आसान बनाया। विज्ञान ने मानव कल्‍याण के लिए अद्भूत कार्य किया है। (साथ में jagran से इनपुट)

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा फैसला, देखें VIDEO

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *