पूर्व मिस जम्मू और मॉ़डल अनारा गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज, जाना पड़ सकता है जेल, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। पूर्व मिस जम्मू और मॉडल अनारा गुप्ता पर फिल्मों में निवेश के नाम पर 17.20 लाख रुपये ठगने के आरोप में विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय का कहना है कि अयोध्या निवासी अनिल कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी पूनम, अखिलेंद्र कुमार दुबे, कृष्ण कुमार दुबे व संतोष कुमार की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अयोध्या के मिल्कीपुर बसवार कला के रौना गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने वर्ष 2017 में साइबर हाइट्स लेवाना स्थित पूर्व मिस जम्मू की कंपनी एम्परर मीडिया एंड प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में संपर्क किया था।

वहां अनारा गुप्ता व कंपनी के सीईओ शत्रुघन टी सिंह, निदेशक नरेश कुमार और प्रदीप कुमार ने उन्हें फिल्मों में रुपये निवेश करने पर 11 महीने में धनराशि दोगुनी होने का झांसा दिया। अमित का कहना है कि वह ठग कंपनी के निदेशकों की बातों में आ गए और चेक के जरिए तीन नवंबर 2017 को इलाहाबाद बैंक की इनायतनगर शाखा के चेक के जरिए दो लाख रुपये इम्परर मीडिया के नाम दे दिए।

अमित ने 52,000 रुपये नकद भी दिए थे

उनके कहने पर रिश्तेदार अमित मिश्रा व उनकी पत्नी पूनम मिश्रा ने भी एक बार 90,000 व दूसरी बार नौ लाख रुपये कंपनी के खाते में आरटीजीएस किए। अमित ने 52,000 रुपये नकद भी दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने परिचित कृष्ण कुमार यादव से 1,52,000 रुपये, संतोष कुमार के दो लाख रुपये व अखिलेंद्र कुमार के 1,26,000 रुपये कंपनी को दिलाए। यह रकम कुल 1,72,0000 रुपये है।

पीड़ित अनिल का कहना है कि अनारा गुप्ता व कंपनी के अन्य निदेशकों ने चार जून 2017 को ऑफिस बुलाकर मीटिंग की और बताया कि उनका रुपया मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बनाने में लगाया जाएगा। फिल्म से जो कमाई होगी, उसका भी लाभांश निवेशकों को दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि अनारा ने जगह-जगह भव्य कार्यक्रम करके भी लोगों को निवेश के लिए राजी किया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *