जालंधर के बाहरी इलाके में अवैध कालोनियों पर बड़ा एक्शन, अब कपूरथला में RCF के सामने काटी गई कालोनी पर चलेगी डिच, दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
शहर के बाहर अवैध रूप से काटी गई कालोनियों पर आज पुडा की टीम ने एक्शन किया। पुडा के ईओ डा. जयइंद्र सिंह की अगुवाई में पुडा की इंजीनियरों ने पुलिस फोर्स के साथ रंधावा मसंदा समेत बुलंदपुर और दूसरे इलाके में काटी जा रही पांच अवैध कालोनियों पर डिच चलवाई है।इसके साथ वहां चेतावनी के बोर्ड भी लगा दिए हैं।

जालंधर के बाहरी इलाके में अवैध कालोनियों पर बड़ा एक्शन, अब कपूरथला में RCF के सामने काटी गई कालोनी पर चलेगी डिच, दर्ज होगी FIR

पुडा के ईओ डा. जयइंद्र सिंह के मुताबिक एसडीओ यादविंदर सिंह, अभिषेक ढल्ल, जगबीर सिंह, जेई बलबीर सिंह, राकेश कुमार, जसकरन सिंह, अमरदीप, मोहित और आशीष की टीम ने ये कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि इलैक्शन ड्यूटी में स्टाफ के व्यस्त होने के कारण कार्रवाई में देरी हुई। ये कार्रवाई डेली संवाद पर प्रकाशित खबरों के बाद की गई है।

कपूरथला में आरसीएफ कालोनी भी ढहेगी, FIR भी होगी

जालंधर के बाहरी इलाके में अवैध कालोनियों पर बड़ा एक्शन, अब कपूरथला में RCF के सामने काटी गई कालोनी पर चलेगी डिच, दर्ज होगी FIR

जालंधर के भाजपा और अकाली दल से संबंधित नेताओं द्वारा कपूरथला में आरसीएफ के सामने 35 एकड़ में अवैध कालोनी काट दी है। इसमें पुडा के एक अफसर को दो प्लाट गिफ्ट दिया गया है। साथ ही कुछ निचले अफसरों को लाखों रुपए कैश दिए गए हैं। इस पूरी बेईमानी में सरकार को करीब 35 करोड़ का चूना लगा है। इस कालोनी के खिलाफ पुडा सख्त एक्शन लेने जा रहा है। जल्द ही इस कालोनी पर डिच चलेगी और कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *