जालंँधर का शिक्षा अधिकारी सस्पैंड, शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा- कोताही बरदाश्त नहीं, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिक्षा मंत्री ने जिले में अलग-अलग विकास योजनाओं का लिया जायजा

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब के शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने आज जि़ले के आधिकारियों को निर्देश दिये कि वह जालंधर में अलग -अलग सरकारी स्कीमों के अर्तगत चल रहे विकास कार्यो को चल रहे वितीय वर्ष के अंततक पूरा कर लें। आज यहां जि़ला प्रशासकीय कांपलैक्स में अलग अलग सरकारी स्कीमों का जायजा लेते समय पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होनें कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना सरकारी की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निर्देशों अनुसार चल रहे वितीय वर्ष के दौरान बजट में जारी किये गए पैसे हर हाल तक 31 मार्च से पहले पहले खर्च किये जाने चाहिए। उन्होनें कहा कि पैनशनों, आशीर्वाद स्कीम और अन्य के लाभ भी लोगों को हर महीने समय पर मिलते रहने चाहिए।

जालंँधर का शिक्षा अधिकारी सस्पैंड, शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा- कोताही बरदाश्त नहीं, जाने वजह

इस अवसर पर मीटिंग में जि़ला शिक्षा अधिकारी सकैंडरी की ग़ैर हाजिऱी पर सख्त नोटिस लेते हुए उन्होंने उस अधिकारी को सस्पैंड करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोकहित में बुलाई इस बैठक में आधिकारियों की ग़ैर हाजिऱी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जा सकती। भविष्य में भी यदि कोई भी अधिकारी इस ग़ैर जिम्मेदार ढंग से पेश आऐगा तो उस विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जायेगी।

योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के निर्देश

जालंँधर का शिक्षा अधिकारी सस्पैंड, शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा- कोताही बरदाश्त नहीं, जाने वजह

सोनी को बताया गया कि जिले में 15 स्कूलों के 21  क्लासों के निर्माण के लिए 61.62 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 1481 स्कूलों के 112017 विद्यार्थी मिड डे मील का लाभ उठा रहे हैं। जिले में गुणकारी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिले के 12979  किसानों का 103.35 करोड़ का कर्ज माफ किया जा चुका है।

इस अवसर पर विधायक परगट सिंह, सुशील कुमार रिंकू, चौधरी सुरिन्दर सिंह और हरदेव सिंह लाडी, मेयर जगदीश राज राजा, जि़ला कांग्रेस के प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जतिन्दर जोरवाल और जसबीर सिंह, निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा, स्मार्ट सीटी के सीईओ विशेष सारंगल, एसडीएम अमित कुमार, वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, संजीव शर्मा और नवनीत कौर बल्ल, निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा, सहायक कमिशनर हिमांशु जैन और जयइन्द्र सिंह, डी.डी.पी.ओ अजय कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *