पंजाब के इस विधायक की जीप को चालान के बाद पुलिस ने कर लिया जब्त, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर ग्रामीण से विधायक सतकार कौर अपनी थार जीप से चंडीगढ़ पहुंची। उनकी जीप PB-65-TC-1662 सेक्टर-34 के एक कालेज के पास गलत पार्किंग में खड़ी देखकर ट्रैफिक पुलिस का सिपाही वहां पहुंच गया। जांच में पता चला कि गाड़ी 2017 मॉडल है, लेकिन उसे रजिस्टर्ड नहीं कराया गया है।

एएसआई सरवन सिंह व अन्य ट्रैफिक कर्मियों ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। इस पर चालक ने चंद दिन पहले ही बतौर ड्राइवर नौकरी पर लगने की बात कही। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि गाड़ी कब खरीदी गई और उसका रजिस्ट्रेशन किन कारणों से नहीं कराया गया। चालक ने गाड़ी की मालकिन से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। तो महिला ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर रूरल की एमएलए सतकार कौर बताई।

पुलिस ने चालक जसप्रीत सिंह का ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चालान काट दिया। इसी बीच चालक और एमएलए सतकार कौर के पास गाड़ी से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया। एएसआई सरवन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *