सवर्णों को 10% आरक्षण देना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: श्वेत मलिक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने मोदी सरकार द्वारा सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक मे सवर्ण जाति को 10% दिये गये आरक्षण को ऐतिहासिक ऐलान बताते हुए कहा कि केवल मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान की चिंता करते हुए देश की जनता को लाभ दिया है।

मलिक ने कहा की मोदी सरकार आम आदमी की सरकार है जिसने हर वर्ग, जातियों को लाभ मिला है। मोदी सरकार ने युवा, महिला, बुजुर्ग हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई है, इसके साथ दलित, पिछडे, व्यापारी, उद्योगपति, युवा, विद्यार्थी, किसान, श्रमिक हर किसी के लिए लाभकारी योजनाएं देकर उनके हितों के बारे मे सोचा है। महिलाओं को अपने दम पर देश व समाज मे हर वर्ग के समान सम्मान दिलाने के लिए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

मलिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 घण्टे काम करके देश हित की चिंता करते हुए विश्व मे भारत के वर्चस्व को बढ़ाने के साथ – साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। मोदी सरकार मे आर्थिक रूप से कमजोर जो पढाई, स्वास्थ्य के प्रति ईलाज, सिंचाई के जरूरी साधन, उच्च शिक्षा, से वंचित रह जाने वाले देश के नागरिकों के लिए लाभकारी संसाधन जुटाया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *