‘किशन’ की इंट्री से जालंधर भाजपा में मचा घमासान, ‘बांके’ के समर्थकों ने लगाई इस्तीफे की झड़ी!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  • पूर्व विधायक केडी भंडारी को मिलने का समय देकर गायब हुए जिला प्रधान रमन पब्बी

  • गुस्साए वर्करों ने केडी भंडारी को थमाया त्यागपत्र, कहा-आपको किशन मुबारक

डेली संवाद, जालंधर
किशन लाल शर्मा की पार्टी में वापसी को लेकर कार्यकर्ताओं में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के निवास स्थान पर सैकड़ों कार्यकर्ता कल एकत्रित हुए थे जिन्होंने अपने इस्तीफे तक सौंप दिए।

भंडारी द्वारा कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार में रहते हुए अपना रोष रखने की बात कही गई जिसके बाद भंडारी ने जिलाध्यक्ष रमन पब्बी से बात की और आज 8 जनवरी को कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें 4:00 बजे मिलने का समय लिया लेकिन अपने ही दिए समय से जिलाध्यक्ष मुकर गए और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को तकरीबन 2:30 बजे फोन कर ना मिलने के बारे में बताया।

इसके बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के निवास स्थान पर पहुंच कर जिला प्रधान पर आरोप लगाया कि अगर उन्होंने कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम था तो उन्होंने कल समय दिया ही क्यों कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमारे मान सम्मान की बात है और हम एक-दो दिन इंतजार करने के बाद अगर जिला प्रधान द्वारा कोई पॉजिटिव रिस्पांस ना मिला तो हम लोग पंजाब प्रधान से मिलेंगे

जिला प्रधान रमन पब्बी के इस तरीके के व्यवहार से नाराज हुए वर्करों ने इस्तीफे की पेशकश की है। ये मामला बढ़ता जा रहा है। जिससे भाजपा फिर से गुटबंदी का शिकार हो रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *