छात्रा को शादी का झांसा देकर स्कूल से भगाया, सात दिन तक किया दुष्कर्म

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। दसवीं कक्षा में पढऩे वाली एक छात्रा को युवक शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया। उसके बाद सात दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़‍िता किसी तरह आरोपित की चुंगल से भागकर घर वापस आ गई और इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना जमालपुर पुलिस ने पीड़‍िता के पिता की शिकायत पर आरोपित खासी कलां निवासी साजन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी करने में जुटी हुई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 दिसंबर को उसकी बेटी पढ़ाई करने के लिए स्कूल गई, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आई। परिजनों ने युवती की काफी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी। चार जनवरी को छात्रा घर वापस लौट आई।

छात्रा ने बताया कि साजन उसे शादी का झांसा देकर स्कूल के बाहर से भगा कर ले गया। इस दौरान आरोपित साजन उसे कीरतपुर साहिब के नजदीक एक गांव में ले गया। जहां सात दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद मौका पाकर आरोपित की चंगुल से छूट घर वापस आ गई और सारी जानकारी परिजनों को दे दी। पीड़‍िता के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपित साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *