पंजाब के सरकारी ट्रांसपोर्ट में होगा ये सुधार, आखिर किस बात को लेकर अफसरों को लगी लताड़, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्व जुटाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के लिए लताड़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब की परिवहन मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य की बागडोर अपने हाथों में लेने के अवसर पर पूरी तनदेही और सौहार्द के साथ सभ्य और निष्पक्ष प्रशासन मुहैया करवाने के लिए अपनी वचनबद्धता और जवाबदेही अभिव्यक्त की। पंजाब के लोगों को सेवाएं प्रदान करने में परिवहन विभाग सबसे पहली कतार में है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में विभाग द्वारा हर संभव यत्न किया जायेगा।

परिवहन विभाग को राज्य की आर्थिकता का रूख बदलने का सामथ्य रखने वाला विभाग बताते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि विभाग के हरेक कर्मचारी और अधिकारी को नतीजा समर्थकी रवैया अपनाना पड़ेगा। राजस्व जुटाने पर ध्यान केंद्रित करने की बात करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि विभागीय अफसरों की कारगुज़ारी कई महत्वपूर्ण मापदण्डों के आधार पर तय की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को लताड़ा कि जो अधिकारी अच्छे नतीजे नहीं देगें, उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही भी होगी।

ग़ैर -कानूनी ढंग से और ज़रुरी दस्तावेज़ों के बिना बसें नहीं चलेगी

श्रीमती चौधरी ने अधिकारियों को ग़ैर -कानूनी ढंग से और ज़रुरी दस्तावेज़ों के बिना बसें चलाने वालों के विरुद्ध सख़्ती से पेश आने के लिए कहा है और यह भी स्पष्ट किया कि उक्त काम पूरी तनदेही और सौहार्द के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर निकल कर सडक़ों पर आएं और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करें।

देखें BJP नेता किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

इससे सम्बन्धित और विवरण देते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा बसों के आने -जाने के सम्बन्धी तर्कसंगत टाईम टेबल तैयार किया जायेगा और यह काम हर हाल में 10 फरवरी तक मुकम्मल कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी काम के मूल्यांकन के लिए वह 11 फरवरी को पुन: मीटिंग करके नये टाईम टेबल का जायज़ा लेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राईवेट बस चालक को नाजायज फ़ायदा न पहुँचने दिया जाये।

श्रीमती चौधरी ने विभाग के अफसरों को जाली ड्राइविंग लाइसेंस आदि जैसी और धोखाधडिय़ों को रोकने के लिए असहनीय व्यवहार अपनाने की ताकिद की । उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों के लिए जवाबदेह बनने और ड्राइविंग लायसेंस रीन्यू आदि मामलों के निपटारे निश्चित और कम समय के अंदर किया जाये।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *