IAS टॉपर शाह फैसल का इस्तीफा, सियासत में जाने की चर्चा, इस पार्टी से जुड़ सकते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चर्चित अफसर शाह फैसल ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह सियासत में कदम रखने वाले हैं और इसकी शुरुआत वह उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस से कर सकते हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि शाह फैसल की नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ बातचीत अंतिम दौर में है।

शाह फैसल वही शख्स हैं जिन्होंने 2010 की सिविल सेवा की परीक्षा में टॉप किया था और कश्मीर के मसले अपने रुख को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. शाह फैसल ने बुधवार सुबह ही अपने उच्चाधिकारियों को इस्तीफा भेज दिया था. हालांकि अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है. सूत्रों ने बताया कि शाह फैसल की नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने और चुनाव लड़ने को लेकर सीट पर चर्चा चल रही है. इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

इस बीच, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर फैसल के इस्तीफा देने के निर्णय का स्वागत किया है. उमर ने लिखा, ‘नौकरशाही का नुकसान राजनीति का फायदा.’ एक अन्य ट्वीट में उमर ने लिखा, ‘वास्तव में हम उनका (फैसल) राजनीति में स्वागत करते हैं. उनके सियासी भविष्य के बारे में जल्द ही ऐलान किया जाएगा.’ उनके इस ट्वीट को शाह फैसले के नेशनल कॉन्फ्रेंस ज्वॉइन करने का संकेत माना जा रहा है।

देखें BJP नेता किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

शाह फैसल ने भी ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में बेरोक-टोक हत्याओं और केंद्रीय सरकार द्वारा किसी भी भरोसेमंद पहल की गैर-मौजदूगी के विरोध में मैंने आईएएस सेवा से इस्तीफा देने का फैसला किया है. कश्मीरी जन-जीवन मायने रखता है. मैं शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

गौरतलब कि फैसल ने वर्ष 2010 में आईएएस परीक्षा में टॉप किया था. उन्हें जम्मू कश्मीर का होम कैडर आवंटित किया गया था, जहां उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट, स्कूल शिक्षा निदेशक और राज्य के स्वामित्व वाले पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया. वह हाल ही में हार्वर्ड केनेडी स्कूल में फुलब्राइट फैलोशिप पूरा करने के बाद अमेरिका से लौटे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *