भाजपा में बवाल करवाकर किशनलाल शर्मा हो रहे हैं सम्मानित, बज रहे हैं ढोल-बंट रही हैं मिठाइयां

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूनाइटेड ड्राइवर यूनियन पंजाब व सर्वधर्म महिला मंडल ने किशनलाल शर्मा का तलवार दे लड्डू खिला सम्मान किया

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रधान किशनलाल शर्मा की पार्टी में वापसी पर जहां भाजपा के दो दिग्गज नेता और पू्र्व विधायक नाराज हैं, वहीं किशनलाल शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर है। किशनलाल शर्मा के समरर्थकों ने आज लड्डू बांटे और उनका सम्मान समारोह किया।

आज यूनाइटेड ड्राइवर यूनियन पंजाब के प्रधान गुरमीत सिंह औलख की अध्यक्षता मे बस स्टैंड के नजदीक प्रदेश कार्यालय पर एवं सर्व धर्म महिला मंडल की प्रधान रजिंदर कौर ने महिलाओं के साथ किशनलाल का सम्मान किया। इस अवसर पर गुरमीत औलख ने अपने साथियों संघ कहा कि उनकी यूनियन पंजाब के 26 जिलों मे कार्यरत है जिसके दस हज़ार के करीब सदस्य है।

उन्होंने विश्वास दिलाया आने वाले लोकसभा चुनावों मे मोदी का समर्थन करेंगे क्योंकि मोदी किसी व्यक्ति परिवारहित में नहीं राष्ट्रहित में काम करके हर गरीब पिछड़े समाज का विकास करके दिखा रहे है। इस अवसर पर पंजाब दिल्ली टैक्सी स्टैंड प्रधान हरदीप सिंह राजू ने पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक का धन्यवाद करते हुए कहा किशनलाल की वापसी से भाजपा को हर वर्ग मे जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

सर्वधर्म महिला मंडल की प्रधान रजिंदर कौर ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद कर बताया किशनलाल शर्मा गरीब असहाय कमज़ोर लोगों के मसीहा है जो दिन रात सदैव मजबूर लोगों की सहायता कर उनको मजबूत करने का काम समाज मे निस्वार्थ भाव से कर रहे है। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने बताया केवल 4 साल मे नरिंदर मोदी ने सबको साथ लेकर सबका विकास कर दिखाया जो विपक्षी दलों को हजम नही हो रहा है।

देखें BJP नेता किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

इस मौके पर निशा वर्मा, अंजू रानी, जतिंदर कौर, ऊषा रानी, उर्मिला शर्मा, कमलेश शर्मा, सुरजीत कौर, रजनी कुमारी, इंदु बाला, विद्या देवी, शांती देवी, शकुन्तला वर्मा, सोनम वर्मा, नेहा वर्मा, रमेश रानी, इन्द्रजीत कौर, पूनम शर्मा, कुलदीप कौर, अमनदीप कौर, गुरमेज सिंह दीप नगर, सुरजीत सिंह सीता, तरसेम सिंह भट्टी, कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, रवी कुमार, कबीर कुमार, गौरव शर्मा, मलकीत सिंह टिंकू, रजिंदर सिंह जिंदा, मेजर सिंह, हरदीप सरीन, नानक सिंह, गुरपेज सिंह, कुलवंत सिंह, बल्ली जर्मन सिंह, हरजीत सिंह आदि यूनियन के सदस्य उपास्थि थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *