डिप्स सूरानुस्सी के विद्यार्थियों द्वारा ‘नो यूज टू प्लास्टिक’ पर रैली निकाली गई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स सूरानुस्सी के विद्यार्थियों द्वारा ‘नो यूज टू प्लास्टिक’ पर रैली निकाली। जिसमें प्रथम कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक का विरोध करने के लिए अनुरोध किया। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर अपने आसपास के क्षेत्र ईसा नगर, जनता कोलोनी, आनंद नगर, सूरत नगर, जिंदा रोड़ से होते हुए पुन: स्कूल में आकर समाप्त हुई।

सूती बैग, हाय प्लास्टिक बाय का नारा देते हुए विद्यार्थियों ने आने वाले राहगिरों को प्रेरित किया। रैली दौरान विद्यार्थियों ने जानवरों के परिधान पहन कर लोगों को जागरूक किया तथा नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को कहा। नाटक में विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे घरों से जो कूड़ा हम बाहर फैंकते हैं जानवर उन्हें अपना खाना समझ कर खा जाते हैं तथा उसमें मौजूद प्लास्टिक की थैलियां भी वह साथ में ही निगल जाते हैं। जिस कारण उनकी मृत्यु हो सकती हैं।

हमारी एक छोटी सी गलती उन बेजुबानों की जान पर हावी हो जाती हैं इस लिए हमें प्लास्टिक का बायकाट कर लेना चाहिए। यह रैली डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह तथा सी.ए.ओ रमनीक सिंह के दिशानिर्देशनुसार स्कूल की प्रिंसीपल बेला कपूर के नेतृत्व में आयोजित करवाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बैग को इस्तेमाल न करने की शपथ ग्रहण करवाई तथा कपड़े के बैग के इस्तेमाल के लिए सबको प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के कुछ अध्यापक भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *