चलती ट्रैन में डकैती, महिलाओं और बच्चों को पीटा, 25 लाख के जेवरात समेत मोबाइल लूटे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आनंद बिहार-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में दैता बांध के पास बुधवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोल कर यात्रियों से 25 लाख रुपये, जेवरात और मोबाइल फोन लूट लिये. अपराधियों ने आनंद विहार से भागलपुर आ साप्ताहिक एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना जमालपुर-किउल रेलखंड के उरैन-धनौरी के बीच की।

घटना को दो दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है. अपराधियों के डर से ट्रेन का ड्राइवर ट्रेन से उतर कर कहीं छिप गया. अपराधियों ने लूटपाट के दौरान यात्रियों से मारपीट भी की. तीन दर्जन से अधिक यात्रियों से लूटपाट की गयी. डेढ़ घंटे तक ट्रेन घटनास्थल पर ही खड़ी रही।

घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे और ट्रेन को रवाना कराया गया. इस बीच, कजरा में भी कुछ देर के लिए वैक्युम कर गाड़ी रोकी गयी. इधर, जमालपुर स्टेशन पर घटना की सूचना मिलते ही यात्रियों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग जीआरपी थाने के पास हंगामा करने लगे. यात्रियों के मुताबिक अपराधी सफेद रंग के चार चक्के वाहन से घटनास्थल पहुंचे थे. बांध से आधा किमी की दूरी पर गाड़ी लगा कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इसी वाहन से वे लोग फरार हो गये।

दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस की दो स्लीपर बोगियों में डाका डाला

जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा के दावे को धता बताते हुए बुलंद हौसले के साथ अपराधियों ने बुधवार की शाम मालदा रेल मंडल के जमालपुर-किउल रेलखंड पर 12350 डाउन नयी दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस की दो स्लीपर बोगियों में डाका डाला. अपराधियों ने इस ट्रेन को रेलखंड के धनौरी और उरैन रेलवे स्टेशनों के बीच दैता बांध के निकट किलोमीटर संख्या 397/00 के निकट रात्रि 9:25 बजे रोककर घटना को अंजाम दिया. इस कारण रेल यात्रियों में दहशत फैल गयी।

देखें BJP नेता किशनलाल शर्मा का विवादित VIDEO

घटनास्थल पर ही ट्रेन डेढ़ घंटे तक रुकी रही और सुरक्षा एजेंसी घटनास्थल तक पहुंचने में नाकाम रहे. ट्रेन पर यात्रा कर रहे यात्रियों की सूचना पर यहां जमालपुर रेलवे स्टेशन पर परिजनों की भीड़ एकत्रित हो गयी और परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया. परिजनों का कहना था कि इतनी देर से ट्रेन रुकी हुई है और सुरक्षा एजेंसी घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंची? दूसरी ओर ट्रेन से यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने बताया कि स्लीपर बोगी संख्या 6 और 7 में अपराधियों ने लगभग आधा दर्जन रेल यात्रियों को घायल कर दिया है।

घटना की सूचना पाकर रेल एसपी आमिर जावेद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कामेश्वर सिंह और रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त ईश्वर प्रसाद यादव इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव तथा फिरोज अख्तर, प्रभारी एसपी लखीसराय मनीष कुमार, एएसपी अभियान पवन कुमार, रेल डीएसपी किऊल, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष आदि घटनास्थल पर पहुंचे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *