खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है- रमनीक सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 11 Jan 2019

डिप्स भोगपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम अयोजित

डेली संवाद, जालंधर
खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। महान पुरूषों का एक वचन हमारे जीवन को बदलने की क्षमता रखता है। जो खुद को समझ गया वह हर मुश्किल को जीत जीवन में हर मुकाम को हासिल कर सकता है। यह शब्द मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने डिप्स स्कूल भोगपुर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर आधारित एक कार्यक्रम दौरान कहे।

जिसमें उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने के प्रेरित किया तथा कहा कि आज जरूरत है हमें खुद को समझने की तांकि हम अपने अंदर के हुनर को पहचान कर अपने जीवन के उस मुकाम तक पहुँच सके जिसे हम प्राप्त करना चाहते हैं। कार्यक्रम का आगाज स्कूल की छात्रा द्वारा कविता की पंक्तियों विवेकानंद तुम जीते जग हारा, तेरे कारण धन्य हो गया भारत वर्ष हमारा के साथ किया गया।

इसी के साथ स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने पावर प्वाइंट प्रैजनटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके ज्ञान में वृद्धि की। इसी के साथ सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वामी जी पर आधारित एक नाटक का मंचन किया जिसमें उनके जीवन के उदेश्य को प्रदर्शित किया गया।

नाट्क का अंत स्वामी जी की पंक्तियों जिस समय पर जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना चाहिए, नहीं तो लोंगो का विश्वास उठ जाएंगा। इन पंक्तियों से सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि हर काम को समय पर समाप्त करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *