पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू की सुरक्षा बढ़ी, बुलेटप्रुफ वाहन दिए गये, कांग्रेस ने जताई थी खतरे की आशंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा बढ़ाये जाने की जानकारी मिली है. सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ऐसा उन्हें मिली धमकियों के मद्देनजर किया गया है. नवजोत सिंह सिद्धू के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि राज्य सरकार ने सिद्धू को एक बुलेटप्रुफ वाहन भी मुहैया कराया है।

बता दें कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया। नवम्बर 2018 में कांग्रेस ने सिद्धू की जान पर ‘खतरे की आशंका बढ़ने” का उल्लेख करते हुए उनके लिए सीआईएसएफ की सुरक्षा मांगी थी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा था क्योंकि सिद्धू पार्टी के लिए पंजाब के बाहर चुनाव प्रचार करने वाले थे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा था कि, ‘नवजोत सिंह सिद्धू जानेमानी राजनीतिक हस्ती और पूर्व क्रिकेटर हैं. उन्होंने पंजाब में ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है। उनको पूरे देश में लोग प्यार करते हैं. सिद्धू हमेशा से निशाने पर रहे हैं. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके लिए खतरे बढ़ते देखे गए हैं।

दरअसल, इससे पहले करतारपुर कॉरिडोर की आधारशीला के मौके पर पाकिस्तान दौरे को लेकर कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू विवाद में सामने आए थे. उस वक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बीच के रिश्तों में खटास की भी खबरें आईं थीं. हालांकि, बाद में सब ठीक हो गया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *