सेंट सोल्जर ग्रुप ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर की सख्ती, चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने प्रिंसिपल्स को दिए नए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 11 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अपने सभी स्कूलों में छात्रों की परीक्षा के लिए और सुरक्षा प्रबंधों की चेकिंग, सख्ती से उनको लागू करने और स्पैशल स्कूल सेफ्टी कमेटी बनाने जैसे कदम उठाने के लिए मीटिंग बुलाई गई। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा और सेंट सोल्जर के 32 स्कूल्ज के प्रिंसिपल्स इस मीटिंग में उपस्थित हुए।

छात्रों के आ रहे बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी करवाने और उन्हें परीक्षा अच्छे से देने के लिए प्रोहाहित करने और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को ओर पुख्ता बनाने के लिए श्री चोपड़ा ने सभी प्रिंसिपल्स को नए आदेश जारी किये जिसमें उन्होंने प्रिंसिपल, स्टाफ मेंबर्स, दर्जाचार कर्मचारियों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी अपनी ड्यूटीयस निभाने को कहा।

दर्जा चार कर्मचारी को खास हिदायत दी

खास कर दर्जाचार कर्मचारी जैसे ड्राइवर्स, कंडक्टर, माली, सिक्योरिटी गार्ड की स्कूल और पुलिस द्वारा करैक्टर वेरिफिकेशन, कंटीन वेंडर की वेरिफिकेशन, नर्सरी विंग में बाथरूम और दूसरे हिडनएरिया में किसी आया के बिना ना जाना, बाथरूम के बाहर सफाई कर्मचारी का रहना, फिजिकल एजुकेशन के अध्यापकों द्वारा समय समय पर पुरे स्कूल का राउंड लगाते रहना शामिल हैं।

इसके साथ ही ड्राइवर्स द्वारा बस में आने और जाने वाले छात्रों की पूरी अटेंडेंस रोज़ाना प्रिंसिपल को सौंपना, अध्यापकों द्वारा यह यकीनी बनाना की बच्चा घर वापिस जाने के लिए अपनी स्कूल बस में बैठ चूका है, छात्र को किसी अनजान व्यक्ति के साथ छुट्टी ना देना, क्लासरूम, बरमदे और सभी गेट्स पर हर समय सीसीटीवी कैमरे का होना आदि को पास करते हुए श्री चोपड़ा ने सख्ती से स्कूलों में लागू करने को कहा। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि पेरेंट्स स्कूल प्रबधकों पर इतना विश्वाश कर हमरे पास भेजते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए हम भी सख्त से सख्त कदम उठेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *