कोर्ट परिसर में महिला IAS अफसर से छेड़छाड़, मचा हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में महिला आइएएस अधिकारी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी की यह घटना बृहस्पतिवार की है। महिला आइएएस अधिकारी की शिकायत पर दिल्ली के साकेत थाने में एक वकील और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला आइएएस अधिकारी के साथ छेड़खानी और बदसलूकी हुई।वह किसी केस के सिलसिले में अपने पति के साथ कोर्ट आई थी। यह भी बताया जा रहा है कि इससे पहले 2014 बैच की यह आइएसएस अफसर एसडीएम महरौली भी रह चुकी हैं।

महिला आइएएस के साथ हुई छेड़खानी का घटना दिल्ली पुलिस के महिला सुरक्षा के दांवों पर भी सवाल उठाती है। बता दें कि दिल्ली पुलिस के सुरक्षा के दावों और उपायों के बावजूद राजधानी में महिलाओं की स्थिति में बहुत अंतर नहीं आ पाया है। खासकर दुष्कर्म के मामलों में स्थिति अधिक भयावह है।

2012 की तुलना में आज भी दुष्कर्म के मामले तीन गुना अधिक हैं। वसंत विहार दुष्कर्म मामले के कारण 2012 हर किसी के जेहन में है। 2012 में राजधानी में दुष्कर्म के 706 मामले दर्ज हुए थे। यह आंकड़ा अगले साल दोगुना हो गया, जबकि 2014 में यह तीन गुना हो गया था। इसके बाद के सालों में आंकड़ों में मामूली घटत-बढ़त दर्ज की गई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *