पंजाब ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य के पदक जीतेे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 12 Jan 2019

अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को दी मुबारकबाद

डेली संवाद, चंडीगढ़

पुणे में चल रहे खेलो इंडिया गेम्ज़ में पंजाब ने 3 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य के पदक जीते। अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) श्री संजय कुमार जो पुणे में उपस्थित हैं, ने विजेता खिलाडिय़ों को मुबारकबाद दी।

पंजाब के खेल दल की प्रमुख और खेल विभाग की डायरैक्टर श्रीमती अमृत कौर गिल ने बताया कि पंजाब ने आज वेट लिफ्टिंग में 3 स्वर्ण पदक जीते। यह पदक अंडर -21 के 81 किलो भार में बलदेव गुरू और 89 किलो भार वर्ग में निखिल और अंडर 17 के 64 किलो वर्ग में नरदीप कौर ने जीते।

श्रीमती गिल्ल ने बताया कि वेट लिफ्टिंग में अंडर 17 के 81 किलो वर्ग में अनिल सिंह, एयर रायफल शूटिंग के अंडर 17 में जस्मीन कौर, कुश्ती के अंडर 21 के 76 किलो वर्ग में नवजोत कौर, अंडर 21 की पाँच हज़ार मीटर की दौड़ में सुमन रानी और जूडो के अंडर 21 के 44 किलो वर्ग में अमनदीप कौर ने रजत पदक जीते।

इसी तरह कुश्तियों के अंडर 21 के 62 किलो वर्ग में जसप्रीत कौर, 68 किलो वर्ग में जशनबीर कौर और 61 किलो वर्ग में आकाश, अंडर 17 की तिहरी छलांग में नपिन्दर सिंह, वेट लिफ्टिंग के अंडर 17 के 89 किलो वर्ग में गुरकरन सिंह और जूडो के अंडर 21 के 73 किलो वर्ग में मनदीप सिंह ने कांस्ये के पदक जीते।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *