पाई-पाई को मोहताज सदाबहार अभिनेता सतीश कौल को मिला सहारा, CM ने की पांच लाख की मदद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 12 Jan 2019

लुधियाना। पंजाबी सिनेमा केे अमिताभ बच्‍चन कहे जाने वाले अभिनेता सतीश कौल को पंजाब सरकार ने राहत दी और आर्थिक सहायता दी है। अपने करियर में 300 से ज्यादा पंजाबी व हिंदी फिल्में करने वाले अपने जमाने के इस सदाबहार अभिनेता को मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की ओर से शनिवार को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। सतीश कौल अभी बुरी स्थिति में हैं और पाई-पाई को मोहताज हैं।

मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने सतीश काैल की हालत के बारे में पता चलने पर ट्वीट कर उनको मदद देने का भराेसा दिया था। इसके बाद लुधियाना के लिए डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल खुद सतीश कौल से मिलने पहुंचे थे। डीसी ने सतीश कौल से मुलाकात के बाद मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को रिपोर्ट दी। इसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया। श‍निवार को लुधियाना (वेस्‍ट) के एसडीएम सागर सेतिया ने सतीश कौल को पांच रुपये का चेक प्रदान किया। सतीश कौल ने इसके लिए सीएम कैप्‍टन अमरिंदर अौर पंजाब सरकार को धन्‍यवाद दिया।

मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया

इस संबंध में मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, मैं प्रतिष्ठित अभिनेता सतीश कौल जी के जल्‍द ठीक होने और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं। उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये की राशि लुधियाना के डीसी के माध्‍यम से भेजा है। हम अपने राज्‍य के उन लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं जिन्‍होंने राज्‍य और यहां की कला एवं संस्‍कृति में अहम याेगदान दिया है।

इसके साथ ही देश-विदेश से सतीश कौल के कई चाहने वाले उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को उनकी सहायता के लिए इंडियन आइडल फेम बॉलीवुड गायक फिरोज खान उनके घर पहुंचे और 21 हजार रुपये की सहायता दी। सतीश कौल का पीठ की चोट के कारण लंबे समय से इलाज चल रहा है। उनकी हालत के बारे में जागरण ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी सहायता का वादा किया था। 8 जनवरी को डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल उनका हाल जानने कनकवाल उनके घर गए थे। उनकी ओर से उनकी ओर से की गई मांग को ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट भेज दिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *