‘थोड़ी सी मस्ती अपनों का प्यार’, डिप्स में सबने मिलकर मनाया लोहड़ी का त्यौहार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 12 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर

पॉपकॉर्न की महक , मूंगफली रेवड़ी की बहार , थोड़ी सी मस्ती अपनों का प्यार, डिप्स में सबने मिलकर मनाया लोहड़ी का त्यौहार। डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट के प्रांगण में लोहड़ी का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया गया। पंजाब के पारम्पारिक त्यौहार लोहड़ी के कार्यक्रम का आगाका प्रिंसीपल तथा अध्यापकों ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्जवलित करते हुए किया।

इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह, एम,डी तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह द्वारा भेजे संदेश को पढ़ा तथा सभी विद्यार्थियों को लोहड़ी बाबत जानकारी दी तथा अपनी परम्परा से रूबरू करवाया। विद्यार्थियों द्वारा लोहड़ी से संबंधित गीत सुंदर मुंदरिए होए— गा तक लोहड़ी मांगी गई विभिन्न गीतों पर डांस प्रस्तुत किया गया।

इस पर्व पर अध्यापकों ने भी अपना उत्साह दिखाते हुए डांस किया तथा सभी ने मिल जुल कर इस त्यौहार को मनाया। नन्हें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के परिधान धारण कर अपने अंदर की कला को सबके समक्ष प्रस्तुत कर सभी को तालियां मारने पर विवश कर दिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने मुँगफली, रेवड़ीया तथा गच्चक आदि का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसीपल ने डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह तथा एम.डी सरदार तरविंदर सिंह जी की ओर से त्यौहार की बधाई दी तथा आगामी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरितकिया। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *