कांग्रेस के नए प्रधान के खिलाफ युवा नेताओं ने खोला मोर्चा, कही ये बात

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
बलदेव सिंह देव को जिला कांग्रेस प्रधान नियुक्ति करने का इंडियन नैशनल कांग्रेस ब्रिगेड के प्रधान अजय बिंद्रा ने विरोध किया है। बिंद्रा ने आरोप लगाया कि अनेक सीनियर नेताओं को नजरअंदाज कर बलदेव को प्रधान बनाया गया है, ऐसे आदमी को प्रधान बना दिया जो विधानसभा और निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।

बिंद्रा ने कहा कि यह पूरा मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ , के सामने रखेंगे। ऐसे नेता को प्रधान बनाया जाए जो पार्टी की मजबूती के लिए काम करे। इस मौके पर करण साहनी, हिमांशु मेहता, नवीन खुराना, रजत सहगल, दीपक अरोड़ा (पैन), साहिल भाटिया, अकुल अरोड़ा भी मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *