BSNL लाया तूफानी प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 120GB डेटा, पढ़ें प्लान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 13 Jan 2019

नई दिल्ली। BSNL के पास ग्राहकों को लुभाने के लिए कई पोस्डपेड प्लान्स हैं, जिसमें 299 रुपये और 499 रुपये के प्लान्स शामिल हैं. लेकिन डेटा रोलओवर फैसिलिटी नहीं होने की वजह से ग्राहकों को निराशा होती है. अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 798 रुपये का एक नया पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान का मुकाबला एयरटेल के 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से रहेगा।

BSNL अपने इस नए पोस्टपेड प्लान में 120GB 2G/3G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और एक साल के लिए फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन दे रहा है. वहीं एयरटेल की ओर से 100GB 2G/3G/4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100SMS, एक साल फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन और तीन महीने के लिए फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

120GB डेटा का इस्तेमाल आपको एक महीने के अंदर करना होगा

BSNL के इस नए प्लान में कुछ बातें आपको ध्यान रखनी होंगी. पहली बात ये कि इस प्लान के साथ दिए जा रहे डेटा का इस्तेमाल केवल 2G या 3G नेटवर्क में ही किया जा सकता है. क्योंकि कंपनी द्वारा 4G नेटवर्क लाए जाने में कुछ समय और लगेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें BSNL द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में 4G सर्विस की टेस्टिंग की जा रही है।

दूसरी बात आपको ये ध्यान रखनी होगी कि BSNL के 798 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में डेटा कैरी फॉर्वर्ड का ऑप्शन नहीं मिलता. यानी 120GB डेटा का इस्तेमाल आपको एक महीने के अंदर करना होगा. डेटा के अलावा कंपनी के इस पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है, जिसमें मुंबई और दिल्ली सर्किल भी शामिल है. कॉलिंग के अलावा SMS और अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों के हिस्से में आएगा।

फिलहाल कंपनी ने अपने इस प्लान को कर्नाटक सर्किल में लॉन्च किया है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे बाकी सर्किलों में लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें एयरटेल अपने 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में डेटा कैरी फॉर्वर्ड फीचर देता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *