⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 149 शब्द|📅 13 Jan 2019
डेली संवाद, जालंधर
बढ़ रही ठंड और धुंध के चलते बेघर लोगों के लिए नगर निगम ने पक्के रैन बसेरा के साथ साथ अब अस्थाई तौर पर रैन बसेरा का इंतजाम किया है। शहर में 10 जगहों पर टैंट लगाकर अस्थाई रूप से रैन बसेरा बनाया गया गया है।
नगर निगम के एसई अश्वनी चौधरी ने बताया कि नगर निगम के पक्के रैन बसेरा चल रहे हैं। इसके बावजूद उन 10 जगहों पर अस्थाई रैन बसेरा का इंतजाम किया गया है, जो पक्के रैन बसेरा की रेंज से दूर वाले इलाके हैं। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 10 अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें गद्दे से लेकर रजाई और कंबल समेत ठंड से बचने के सभी इंतजाम किए गए हैं।
इन जगहों पर बना अस्थाई रैन बसेरा

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…








