जूडो के अंडर 17 और 21 दोनों वर्गों में पंजाब ओवर ऑल उप विजेता बना, पढ़ें क्या बोले खेल मंत्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 13 Jan 2019

पांचवे दिन पंजाब ने 5 स्वर्ण पदकों समेत कुल 9 पदक जीते

डेली संवाद, चंडीगढ़
पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ के पांचवे दिन भी पंजाब के खिलाडिय़ों का बेहतर प्रदर्शन रहा और विशेषत: एथलैटिकस और जूडो में पंजाब ने कई पदक जीते। जूडो के अंडर 17 और 21 दोनों वर्गों में पंजाब ओवर ऑल उप विजेता बना। ओवर ऑल जूडो के अंडर 17 में पंजाब दूसरे और अंडर 21 में तीसरे स्थान पर रहा। आज पांचवे दिन पंजाब ने कुल 9 पदक जीते जिनमें 5 स्वर्ण, 2-2 रजत और काँस्य के पदक शामिल थे।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को मुबारकबाद दी और उनकी प्राप्ति का सेहरा उनके प्रशिक्षकों और माँ-बाप को दिया। उन्होंने कहा कि आज दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के गुरपर्व और लोहड़ी के त्योहार वाले दिन खिलाडिय़ों ने पदका जीत कर दोहरी ख़ुशी दी है।

खेल मंत्री राणा सोढी ने पदका विजेताओं को दी मुबारकबाद

पंजाब के खेल दल की प्रमुख और खेल विभाग की डायरैक्टर श्रीमती अमृत कौर गिल ने आज के नतीजों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मनप्रीत कौर ने अंडर 21 के जैवलिन थ्रो, अमनदीप सिंह ने अंडर 17 के शॉटपुट्ट, गुरकीरत सिंह ने अंडर 21 के हैमर थ्रो, जोबनदीप सिंह ने अंडर 17 जूडो के 100 किलो वर्ग और हरशदीप सिंह बराड़ ने अंडर 17 जूडो के 81 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं।

श्रीमती गिल ने आगे बताया कि अंडर 21 के 400 मीटर हरडलज़ दौड़ में अनमोल सिंह और अंडर 21 जूडो के 78 किलो वर्ग में सिमरन कौर ने रजत पदक जीता। इसी तरह अंडर 21 जूडो के 70 किलो वर्ग में सिमरनजीत कौर और अंडर 21 के जिमनास्टक मुकाबलों में आर्यन शर्मा ने काँस्य पदक जीता।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *