‘मंत्री जी’ ने जालंधर के जिस अफसर को सस्पैंड किया था, उसे लेकर हुआ नया खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 13 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब के शिक्षा मंत्री की ओर से निलंबित किए गए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को लेकर नया खुलासा हुआ है। विभाग के मुताबिक वे मैडिकल लीव पर थे, इसलिए मंत्री की मीटिंग में नहीं आ सके। निलंबित किए गए जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह का कहना है कि वह अपना जवाब दाखिल कर अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। इससे माना जा रहा है कि जल्द ही उनका बहाली हो जाएगी।

शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने बीती 5 जनवरी डीसी दफ्तर में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह नहीं पहुंचे थे। उनके स्थान पर डिप्टी डीईओ ने बैठक में शिरकत की थी। बैठक में डीईओ सतनाम सिंह के नहीं पहुंचने से नाराज शिक्षा मंत्री ने उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए थे।

शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह को निलंबित किए जाने के पुष्टि

शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने भी जालंधर के जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह को निलंबित किए जाने के पुष्टि कर दी है। उन्होंने भी साफ किया कि जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह को पिछले दिनों शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी की जालंधर में आयोजित समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे थे। इस पर बाद मंत्री सोनी ने उन्हें निलंबित करने के हुक्म जारी किए थे।

शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद डीईओ को निलंबित किया गया है। निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह से बात की गई तो उन्होंने मंत्री के फैसले का कोई खुलकर विरोध तो नहीं किया।

7 जनवरी तक चिकित्सकीय अवकाश पर थे

उन्होंने इतना जरूर कहा कि वह पहली जनवरी से 7 जनवरी तक चिकित्सकीय अवकाश पर थे, जिसके कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। इस बात की जानकारी डिप्टी डीईओ मंत्री को भी दी थी। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपना जवाब लिखकर शिक्षा मंत्री को सौंपेंगे, ताकि उनको सच का पता चल सके।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *