नहीं रहे अकाली दल के ‘गांधी’, जालंधर में अंतिम संस्कार आज

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल के वरिष्ठ नेता और जालंधर नगर निगम के पूर्व कौंसलर कमलजीत सिंह गांधी का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक,सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने दुख प्रकट किया है।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल के भाई और पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह गांधी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज होगा। नीलामहल ने कहा है कि उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है।

उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, जिला प्रधान रमन पब्बी, भाजयुमो के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा, अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर और भाजपा नेता सुनील ज्योति, परमजीत सिंह रायपुर,  परमजीत सिंह रेरू, बलबीर सिंह बिट्टू, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक सुशील रिंकू ने दुख प्रकट किया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *