PM मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल, कहा- वाराणसी से मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 14 Jan 2019

नई दिल्ली। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बताया कि पार्टी वाराणसी सीट से मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। केजरीवाल ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी पर खास ध्यान देगी ‘आप’

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया, ”केजरीवाल 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, वे अपना पूरा ध्यान अपने प्रदेश पर ही देना चाहते हैं। फिलहाल पार्टी और मुख्यमंत्री दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान मुद्दों, ऊर्जा और पीने के पानी के लिए काम कर रहे हैं।”

संजय सिंह ने कहा, ”आप लोकसभा चुनाव में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गोवा की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उत्तर प्रदेश की भी अधिकाशं सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी खासकर पूर्वी और पश्चिमी यूपी की सीटों पर अपना फोकस रखेगी, जहां हम मजबूत हैं।”

पिछले चुनाव में मोदी से हारे थे केजरीवाल

2014 लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल को 3,71,784 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में मोदी को 5,81,022 और केजरीवाल को 2,09,238 वोट मिले थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *