मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश नाक रगड़ते हुए 10 सीटों पर भी मान जाते, मायावती ने कृपा बरसा दी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 14 Jan 2019

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर सपा-बसपा गठबंधन नहीं होता तो लोकसभा चुनाव में सपा के वजूद पर बन आती। अखिलेश कन्नौज की सीट भी नहीं बचा पाते, इटावा और मैनपुरी तो दूर की बात है। ऐसे में किसी भी शर्त पर गठबंधन करना उनकी बेबसी थी। मायावती ने तो उन पर जरूरत से ज्यादा कृपा की। वह तो दस सीटों का ऑफर भी नाक रगड़कर मान लेते।

राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में योगी ने कहा कि अखिलेश ने यह गठबंधन कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री की रेस से अलग कर दिया। गठबंधन बताए कि उनके प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा? अब तो यह भी तय नहीं कि मुलायम को टिकट मिलता है या नहीं। उन्होंने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। दोनों दल यहां एक साथ और अलग-अलग भी सत्ता में रहे हैं। इनके आपसी रिश्तों और शोहरत को जनता ठीक से जानती है।

मजबूरी में दो मौकापरस्त दलों के इस नापाक गठबंधन को जनता की मदद से हम और आसानी से निपटा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा सरकारों ने सिर्फ जाति की राजनीति की है। जाति के बूते अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा तो पूरी की, पर उस जाति का हित नहीं किया। अलबत्ता इनकी सरकारों में भ्रष्टाचारियों और गुंडों का बोलबाला था।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *