सैक्स पाॅवर के नाम पर पत‍ि को प्राइवेट पार्ट पर लगाने के लिए दिया जहरीला लोशन, फ‍िर खुली पत्नी की पोल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 15 Jan 2019

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुल‍िस ने एक सनसनीखेज मामला दर्ज क‍िया है. भारतीय सेना के जवान ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया क‍ि उसने यौन सुख (Sexaul Pleasure) के ल‍िए न‍िजी अंगों पर लगाने के ल‍िए जो लोशन द‍िया, वह जहरीले पदार्थों से बना था. पत्नी की इस साज‍िश में उसका ब्वॉयफ्रेंड भी शाम‍िल था।

महाराष्ट्र के अहमदनगर पुल‍िस ने इस अजीब मामले को दर्ज क‍िया. शिकायतकर्ता सेना के जवान के बयान के आधार पर, तालुका नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आईपीसी की धारा 308 के तहत FIR दर्ज की. इस तरह की कोश‍िश में आरोप साब‍ित होने पर आरोपी को 7 साल की सजा का प्रावधान है।

श‍िकायत के अनुसार, जवान कुछ दिनों पहले छुट्टी पर घर आया था. उसकी पत्नी ने न‍िजी अंगों पर लगाने के ल‍िए एक लोशन द‍िया और बताया क‍ि इससे यौन सुख को प्राप्त करने में मदद म‍िलेगी. पत्नी के कहने पर जवान ने जब उस लोशन को लगाना शुरू क‍िया उसे भयंकर दर्द होने लगा. ये लोशन धीरे-धीरे उसे गंभीर बीमारी की तरफ ले जा रहा था।

संदेह होने पर जवान ने एक लोकल डॉक्टर से संपर्क क‍िया

संदेह होने पर जवान ने एक लोकल डॉक्टर से संपर्क क‍िया. डॉक्टर ने जवान से कहा क‍ि ज‍िस लोशन का वह इस्तेमाल कर रहा है, वह जहरीले पदार्थों से बना है. यह बहुत घातक साब‍ित हो सकता था. डॉक्टर को इस बात पर आश्चर्य था क‍ि वह अभी तक ज‍िंदा कैसे है. इससे जवान को संदेह हुआ क‍ि उसकी पत्नी छुटकारा पाने के ल‍िए ऐसा कर रही है।

अहमदनगर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पवार ने बताया क‍ि शिकायत के बयान के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमें शिकायतकर्ता की पत्नी शामिल हैं. दोनों आरोपी व्यक्तियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. मामले में जांच चल रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *