इंतकाल के नाम पर 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ पकड़ा गया

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 178 शब्द|📅 15 Jan 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व क्षेत्र घल्ल् कलाँ, जि़ला मोगा में तैनात पटवारी शिन्दर सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी शिन्दर सिंह को शिकायतकर्ता तेजिन्दरपाल सिंह निवासी गाँव घल्ल् कलाँ, जि़ला मोगा की शिकायत पर 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी ज़मीन का विरासती इंतकाल दर्ज करने के एवज में 4,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *