मायावती ने लगाया था यौन शोषण का आरोप, यूपी के इस बड़े नेता का बड़ा खुलासा पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 17 Jan 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने के लिए बसपा-सपा का गठबंधन हो गया है. अखिलेश यादव और मायावती ने यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए एक साथ आने का मन बना लिया है और राज्य की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बीते दिनों लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने यह कहकर गठबंधन का ऐलान किया कि उन्होंने देशहित में लखनऊ गेस्ट कांड का मुद्दा किनारे रख दिया। हालांकि, अब 1995 लखनऊ गेस्ट हाउस कांड पर अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रतिक्रिया आई है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मायावती पर लखनऊ गेस्ट कांड को लेकर हमला बोला है।

1995 लखनऊ गेस्ट हाउस कांड पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ‘बहन जी ने मुझ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. मैंने कहा था कि मैं जांच के लिए तैयार हूं, मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं, मेरी शर्त यह है कि नार्को टेस्ट बहन जी का भी होना चाहिए, मेरा भी होना चाहिए।’

बता दें कि चंदौली के सकलडीहा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने यह बात कही. दरअसल, मायावती और अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव में एक साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और बीजेपी को हराएंगे. इस गठबंधन से कांग्रेस को भी झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन की कोशिशों में जुटी है।

यह गठबंधन सफल नहीं होगा

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी से अलग होकर नयी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने सपा-बसपा के गठबंधन पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि सीबीआई के डर से यह गठजोड़ तैयार हुआ है. शिवपाल ने कहा कि वर्ष 1993 में जब सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था, उस वक्त दोनों ही पार्टियों पर कोई आरोप नहीं था और ना ही सीबीआई का कोई डर था. उन्होंने कहा “आज तो सीबीआई का ही डर है. इस डर की वजह से यह गठबंधन हो रहा है. यह गठबंधन सफल नहीं होगा।”

शिवपाल ने किसी भी धर्मनिरपेक्ष दल से गठबंधन की इच्छा जताते हुए कहा “अभी हमारी बात तो नहीं हुई है लेकिन जितने भी धर्मनिरपेक्ष दल हैं, उनमें कांग्रेस भी है. अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी तो मैं उससे गठबंधन के लिए बिल्कुल तैयार हूं. मालूम हो कि सपा में उपेक्षा की बात कहकर उससे अलग होने के बाद शिवपाल ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया नाम से अलग पार्टी बनाई है. हालांकि वह अब भी जसवंतनगर सीट से सपा के विधायक हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *