पंजाब में NIA टीम का छापा, इस शहर से मौलवी समेत पांच लोग हिरासत में, हो सकता है बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 17 Jan 2019

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
आईएसआईएस मॉड्यूल के खुलासे मामले में नैशनल इनवेस्टिगेशन टीम (एनआईए) ने एक बार फिर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यह छापेमारी पंजाब और वेस्टर्न यूपी के सात ठिकानों पर की गई है। एनआईए की टीम एनआईए ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर मेहरबान नामक गांव की मस्जिद के मौलवी मौहम्मद ओवेस पाशा को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही यूपी के अमरोहा और हापुड़ सहित अन्य जगहों पर पहुंची और यहां छापेमारी की। इस दौरान हापुड़ जनपद के दो गांव अठसैनी व बदरखा में छापेमारी कर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।

लुधियाना में मौलवी समेत 6 पकड़े

एनआईए ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर मेहरबान नामक गांव की मस्जिद के मौलवी मौहम्मद ओवेस पाशा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मौलवी का आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंध होने की आशंका है और वह सात महीने पहले लुधियाना आया था और उससे पहले यूपी के एक मदरसे में पढ़ रहा था। उसके अलावा पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

तीन हिरासत में लिए गए

हापुड़ के दो गांव अठसैनी व बदरखा में छापेमारी के बाद एनआईए ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से कोतवाली गढ़ में पूछताछ की जा रही है। वहीं एक पखवाड़े पूर्व सिंभावली के गांव वैठ में छापा मारकर मौलवी शाकिब को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

26 दिसंबर को एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ का खुलासा किया था। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली समेत 16 जगहों पर छापेमारी की गई थी। साथ ही 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से पांच को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले थे। इस खुलासे के बाद एनआईए की टीम लखनऊ भी पहुंची थी और यहां से भी एक मां-बेटे को हिरासत में लिया था।

एक गांव में 26 दिसंबर के बाद से 6 बार छापे

‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ के खुलासे के बाद हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में कई लोगों के नाम लिए। इसके बाद एनआईए ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई छापे मारे। मेरठ के एक गांव में तो एनआईए तब से छह बार छापेमारी कर चुकी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *