दिल्ली-जम्मू-दुरंतो एक्सप्रेस में डकैतों का धावा, यात्रियों से जमकर लूटपाट, बेखबर रहे सुरक्षा जवान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 17 Jan 2019

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में जम्मू-कश्मीर से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन में लूटपाट की घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार सुबह नई दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से जमकर लूटपाट हुई है। घटना के मुताबिक, दूरंतो के B3 और B7 कोच में कुछ बदमाश बादली में चढ़े और यात्रियों से मोबाइल, कैश, जूलरी लूटकर फरार हो गए।

सिग्नल नहीं मिलने के चलते ट्रेन रुकी थी, इसी दौरान बदमाश ट्रेन की एक बोगी में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने यात्रियों से कैश और मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाबत उत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि आरपीएफ को लूट के संबंध में शुरुआती जानकारी मिली है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तड़के 3:30 बजे बादली रेलवे स्टेशन के आउटर पर पैसेंजरों से जमकर लूटपाट की गई। बदमाशों की संख्या 5 से 10 के बीच बताई जा रही है। वहीं, डीसीपी रेलवे दिनेश गुप्ता ने दावा किया कि बदमाश 3 से 4 थे, ऐसे में यह वारदात डकैती नहीं, लूट की श्रेणी में दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने ट्रेन के सिग्नल फेल किए और फिर ट्रेन में दाखिल हो गए। इसके बाद हथियारबंद बदमाश कोच बी-3 और बी-7 में घुसे और चाकू की नोंक पर यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन में लूटपाट चलती रही, लेकिन ट्रेन में मौजूद किसी सुरक्षा जवान को इसकी भनक तक नहीं हुई। करीब 4 बजे ट्रेन बादली आउटर से चली और जब ट्रेन 4:20 बजे सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंची, तब यात्रियों ने पुलिस को शिकायत की। रेल मंत्रालय के ट्विटर पर भी शिकायत की जा चुकी थी।

साजिश रचकर दिया अंजाम

रेलवे की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जम्मू से दिल्ली सराय रोहिल्ला आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस 12266 का दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचने का समय 4:20 बजे का है। यह ट्रेन सुबह 3:06 बजे सोनीपत से पास हुई, उसके बाद 3:16 बजे दिल्ली के पहले स्टेशन नरेला से होकर बादली की ओर आ रही थी।

इस बीच यहां पर ग्रीन सिग्नल अचानक रेड हो गया और 3:24 ट्रेन बादली आउटर पर रुक गई। इसके बाद 5 से 10 बदमाश ट्रेन के बी-3 और बी-7 कोच में घुस गए और पैसेंजरों के गले पर चाकू रखकर लूटपाट शुरू कर दी।इसके बाद सिग्नल दोबारा ग्रीन होने पर 3:53 बजे ट्रेन आउटर से चली और फिर सराय रोहिल्ला पहुंची।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *