यौन शोषण के आरोपों में फंसे जालंधर के बिशप फ्रैंकों को लेकर नया पंगा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 17 Jan 2019

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली
नन के साथ बलात्कार मामले के आरोपों में फंसे कैथोलिक चर्च के बिशप फ्रेंको मुलक्कल के खिलाफ केस से जुड़ी चार ननों का केरल से बाहर तबादला कर दिया गया। इनमें एक नन का पंजाब व तीन का देश के अन्य हिस्सों में तबादला करने के आदेश जारी हुए हैं।

सेव अवर सिस्टर नामक आंदोलन से जुड़ी इन ननों ने आरोप लगाया है कि फ्रेंको मुलक्कल के खिलाफ प्रदर्शन करने व न्याय का साथ देने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है परंतु वे झुकने वाली नहीं हैं। केरल में बलात्कार के आरोप में घिरे जालंधर के बिशप फ्रेंको मुलक्कल का विरोध करने वाली पांच में से चार ननों को कोट्टयम जिले में उनके कॉन्वेंट छोडऩे का निर्देश दिया गया है।

इनमें से एक नन सिस्टर अनुपमा ने कहा, हम डरे हुए नहीं हैं। अगर वे हमें जाने के लिए कह रहे हैं तो हम नहीं जाएंगे। यदि वे हमें बर्खास्त कर देते हैं तो उन्हें करने दें कोई बात नहीं हम यहीं रहेंगे। सिस्टर अनुपमा, सिस्टर एल्फी, सिस्टर जोसेफिन और सिस्टर एनसिटा ने कोच्चि में एक सार्वजनिक मंच से जालंधर के बिशप फ्रेंको मुलक्कल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिससे सेव आवर सिस्टर्स आंदोलन का नाम दिया गया था।

आपको बता दें कि पिछले साल 22 सितंबर को बिशप मुलक्कल को 30 घंटे की पूछताछ का साथ जालंधर से गिरफ्तार किया गया था। बिशप पर साल 2014 से 2016 के बीच एक नन के साथ 13 बार बलात्कार करने का आरोप है।

Hindi News से जुड़े अपडेट के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *