⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 140 शब्द|📅 19 Jan 2019
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सक्रिय हो गए हैं। इसे लोकसभा चुनाव की तैयारी कहें, या फिर पंजाब में कोई हुई जमीन को वापस लाने की कवायद, अरविंद केजरीवाल ने फिर से पंजाब को फोकस किया है।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और सांसद भगवंत मान 20 जनवरी यानि रविवार को बरनाला के रैस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब होंगे। यहां वे पंजाब में पार्टी के अंदर चल रहे उठापटक समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आपको बता दें कि पंजाब में आप बिखर चुकी है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








