JEE Main Result 2019 का रिजल्ट घोषित, ये हैं वो 15 छात्र, जिन्हें मिले 100 पर्सेंटाइल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 19 Jan 2019

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. शनिवार को जारी किए गए नतीजों में 15 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और उम्मीदवारों को लिस्ट भी जारी की है।

परीक्षा के पहले पेपर के लिए 929198 और दूसरे पेपर के लिए 874469 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था. हालांकि अभी तक उम्मीदवारों की रैंक जारी नहीं की गई है।

प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार अप्रैल परीक्षा यानी दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद रैंक जारी की जाएगी. 100 से अधिक पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के अलग-अलग राज्यों के छात्र शामिल है।

100 पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है

  • ध्रुव अरोड़ा- मध्य प्रदेश
  • राज आर्यन अग्रवाल- महाराष्ट्र
  • अडेली साई किरण- तेलंगाना
  • बोजा चेतन रेड्डी- आंध्र प्रदेश
  • संबित बेहरा- राजस्थान
  • नमन गुप्ता- उत्तर प्रदेश
  • यिन्दुकुरी जयंत फनी साईं- तेलंगाना
  • विश्वनाथ के- तेलंगाना
  • हिमांशु गौरव सिंह- उत्तर प्रदेश
  • केविन मार्टिन- कर्नाटक
  • शुभांकर गंभीर- राजस्थान
  • बत्तेपति कार्तिकेय- तेलंगाना
  • अंकित कुमार मिश्रा- महाराष्ट्र
  • जयेश सिंगला- पंजाब
  • गुप्ता कार्तिकेय चंद्रेश- महाराष्ट्र

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *