बास्केटबॉल के अंडर 17 में पंजाब के लडक़ों और लड़कियों दोनों ने जीते स्वर्ण पदक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 19 Jan 2019

पंजाब ने आज दो स्वर्ण, तीन रजत और चार काँस्य पदक जीते

डेली संवाद, चंडीगढ़
पुणे में चल रही खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ के दौरान आज पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए पंजाब के खिलाडिय़ों को मिलकर प्रोत्साहन दिया। आज हुए मुकाबलों में पंजाब ने दो स्वर्ण पदकों समेत कुल 9 पदक जीते।

बास्केटबॉल में दो स्वर्ण और एक रजत, फ़ुटबॉल में एक रजत और एक काँस्य, मुक्केबाज़ी में एक रजत और दो काँस्य और तीरअन्दाज़ी में एक काँस्य पदक जीते। पंजाब की तरफ से आज जीते पदकों के साथ अब तक कुल जीते पदकों की संख्या 65 तक पहुँच गई जिसमें 22 स्वर्ण, 18 रजत और 25 काँस्यपदक शामिल हैं।

आज पंजाब के लिए बासकेटबॉल में सुनेहरा दिन रहा। अंडर 17 में पंजाब की लडक़ों और लड़कियों की दोनों टीमों ने फ़ाईनल मुकाबले जीतते हुए स्वर्ण पदक जीते। राणा सोढी ने पंजाब की दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को मिलकर निजी तौर पर बधाई दी। उन्होंने उप विजेता रही पंजाब की फ़ुटबाल टीम और पदक विजेता मुक्केबाज़ों को भी मिलकर बधाई दी। खेल मंत्री राणा सोढी जो ख़ुद पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ रहे हैं, ने शूटिंग रेंज का भी दौरा किया जहाँ उन्होंने ट्रैप शूटिंग करके निशानेबाज़ों की हौसला अफज़़ायी की।

पंजाब ने अब तक 22 स्वर्ण, 18 रजत और 25 कांस्य पदकों सहित कुल 65 पदक जीते

आज के नतीजों बारे जानकारी देते हुए खेलो इंडिया गेम्ज़ में पंजाब के स्टेट स्पोर्टस मैनेजर श्री गुरलाल सिंह रियाड़ ने बताया कि बासकेटबॉल के अंडर 17 में पंजाब के लडक़ों और लड़कियों की दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। लडक़ों की टीम ने फ़ाईनल में राजस्थान को 91 -78 और लड़कियों की टीम ने फ़ाईनल में तामिलनाडु को 76 -71 से हराया। बासकेटबॉल के अंडर 21 में लडक़ों की टीम ने रजत पदक जीता।

अंडर 17 में पंजाब के लडक़ों की फ़ुटबाल टीम ने रजत पदक और अंडर 21 में पंजाब के लडक़ों की टीम ने काँस्य पदक जीते। अंडर 21 में काँस्य पदक वाले मैच में पंजाब ने गोआ को 1-0 से हराया। मुक्केबाज़ी के अंडर 21 में 64 किलो वर्ग में हरप्रीत कौर ने रजत और 57 किलो वर्ग में मनदीप कौर ने काँस्य और 69 किलो वर्ग में प्रलाध सिंह ने काँस्य पदक जीते। तीरअन्दाज़ी में अंडर 17 वर्ग में अमनप्रीत कौर ने काँस्य पदक जीता।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *