⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 145 शब्द|📅 20 Jan 2019
8 अपराधिक मामले: 6 थाना 3 में दर्ज हुए, 4 अति गंभीर
जालंधर। पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह बुलंद पर कातिलाना हमला करने वाले तोता और पारस पर थाना तीन की पुलिस कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। रिकॉर्ड बताते हैं कि तोता और पारस पर कुल 8 में से 6 अति गंभीर आपराधिक मामले कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर 3 में दर्ज हुए हैं।
इनमें से 4 मामले थाना डिवीजन नंबर 3 के मौजूदा एसएसओ विजय कुंवर पाल के कार्यकाल में हुए। इस सब के बीच एसएचओ विजय कुंवर पाल इन बदमाशों को पकड़ने में लाचार दिख रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक लड़ाई और दबाव बताया जा रहा है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








