पंजाब के AAP प्रमुख व MP भगवंत मान बोले- मां कसम अब शराब नहीं पियूंगा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 21 Jan 2019

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रमुख और सांसद भगवंत मान एक बार फिर सुर्खियों में है. पंजाब के बरनाला में एक रैली के दौरान मान ने शराब नहीं पीने की कसम खाई. इसकी जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी. बता दें, मान पर शराब पीकर संसद में जाने का आरोप लगा था।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिखा, रनाला रैली में भगवंत मान का ऐलान -1 जनवरी से उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, उन्होंने मंच पर अपनी माताजी और पंजाब की जनता के सामने वादा किया कि अपना तन मन धन पंजाब की सेवा के लिए लगाएंगे.’ इस ट्वीट को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट भी किया है।

मां का हाथ पकड़कर की घोषणा

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बरनाला में रैली के साथ किया. इसी रैली में संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान ने मंच पर सार्वजनिक रूप से शराब की आदत छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने केजरीवाल की मौजूदगी में अपनी मां का हाथ पकड़कर यह घोषणा की।

अब मुझे गलती का एहसास हो गया

मान ने कहा कि मैं पहले शराब पीता था. कलाकार हूं और उस लाइन में यह चलता है, लेकिन अब मुझे गलती का अहसास हो गया है. लोग अब मेरा नया रूप देखेंगे. उन्होंने कहा कि विरोधी नेता मुझ पर शराब पीने का आरोप लगाते थे. मैंने 1 जनवरी से शराब पीनी ही छोड़ दी है. अपनी मां के सामने वादा करता हूं अब कभी शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

इस रैली में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लालची लोग पार्टी को छोड़ गए है और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी. पार्टी लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी से तालमेल नहीं करेगी और सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. इस दौरान चंडीगढ़ से हरमोहन धवन को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा भी कर दी गई। (credit-aajtak)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *