⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 134 शब्द|📅 21 Jan 2019
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के शिक्षा मंत्री ओपी सोनी का जालंधर में कड़ा विरोध हुआ है। यहां महिलाओं ने ओपी सोनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गालियां तक निकाली। इस दौरान यहां माहौल खराब हो गया। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर मामला शांत करवाया।
जालंधर के देशभगत यादगार हाल में पहुंचने से पहले ही महिलाओं मे सोनी और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह महिलाएं शिक्षा विभाग से जुड़ी बताई जा रही हैं। मामले को पुलिस ने किसी तरह से शांत करवाया। ओपी सोनी ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब सरकार प्राथमिकता दे रही है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








