पश्चिम बंगाल में गरजे शाह, कहा- भाजपा की रथ यात्रा निकलती तो ममता सरकार की अंतिम यात्रा होती

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 22 Jan 2019

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली करके ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान अमित शाह ने रथयात्रा से लेकर रोहिंग्याओं, नागरिकता संशोधन बिल, दुर्गा पूजा विसर्जन जैसे तमाम मुद्दों पर ममता की टीएमसी को घेरा।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा विसर्जन और सरस्वती पूजा की इजाजत बंगाल में नहीं मिल रही है तो क्या पाकिस्तान जाकर करेंगे। शाह ने कहा- ममता सरकार ने भाजपा को रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी। ममता को डर था कि रथ यात्रा निकलती तो यह उनकी सरकार की अंतिम यात्रा होती।

शाह ने कहा, ”पंचायत चुनाव में 65 से ज्यादा भाजपा और अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। तृणमूल के गुंड़ों ने अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को पर्चे तक नहीं डालने दिए। कान खोलकर सुन लो तृणमूल वालों, लोकसभा चुनाव में ऐसी गलती नहीं करना, नहीं तो सेंट्रल मिलिट्री फोर्स आपकी ईंट से ईंट बजा देगी। हर बूथ पर निर्वाचन आयोग के अधिकारी तैनात होंगे।”

शाह ने कहा- ममता को मोदी-मोदी से फुर्सत नहीं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”ममता दीदी का इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ, कभी भारत माता की जय के नारे लगे क्या? इनको तो मोदी-मोदी से फुर्सत नहीं है। अभी उन्होंने कई पार्टियों के नेताओं को बुलाया। यूपीए सरकार ने बंगाल को 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए दिए। नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 लाख 85 हजार करोड़ रुपए की मदद दी। बंगाल को जनता को मदद नहीं मिल पाती है, क्योंकि सरकार के अफसर इसे खा जाते हैं।”

‘हमारी सरकार आई तो एक भी घुसपैठिया नहीं घुस पाएगा’

”हमारी सरकार आई तो एक भी घुसपैठिया बंगाल में नहीं घुस पाएगा। ये घुसपैठियों का समर्थन करते हैं। हम सिटिजनशिप बिल लेकर आए हैं। अब बंगाल के अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत लेकर आएंगे। ममता बनर्जी से पूछता हूं कि आप इस बिल का सर्मथन करोगे या नहीं। वो नहीं करेंगी क्योंकि उनका वोट बैंक चला जाएगा। इस बार चुनाव में सिटिजनशिप बिल बंगाल में बड़ा मुद्दा बनेगा।”

यहां दुर्गा विसर्जन नहीं होगा तो क्या पाक में होगा?- शाह

शाह ने कहा, ”बंगाल में दुर्गा विसर्जन नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान में करेंगे। सरस्वती पूजन नहीं कर सकते हैं। क्या हमें ऐसा बंगाल चाहिए? ये स्वामी विवेकानंद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बंगाल है। हमें यहां कोई नहीं रोक सकता। राज्य में बड़े पैमाने पर गौ तस्करी हो रही है। एक बार बंगाल में कमल खिला दो, किसी को सिंडीकेट टैक्स नहीं देना पड़ेगा। तृणमूल के सांसद सौगत रॉय को खुद इस टैक्स के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा था।”

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *